इंदौर: कनाड़िया क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पति-पत्नी को हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 25, 2024 कनाड़िया थाना क्षेत्र के श्री जी वेली के पास मैदान में एक 55 से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव सर कुचला हुआ मिला था शव देखने से यह लग रहा था की 2 से 3 दिन पहले पत्थर से हमला कर हत्या की गई है इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे और मुखबिरों को सक्रिय किया जिससे यह बात सामने आई कि अभय और उसकी पत्नी के साथ मृतक को देखा गया था पुलिस ने दोनों पति पत्नी को पकड़ा ।