इंदौर: अंबिकापूरी में मोबाइल टावर से मशीन चोरी करने वाले शातिर आरोपी को क्राइम ब्रांच और भंवरकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 25, 2024 इंदौर के अंबिकापुरी क्षेत्र स्थित एक बायज हॉस्टल में एयरटेल कंपनी के टावर में लगी मशीन चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसमे पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। वही मूखबीर की सूचना के आधार पर योगेश माली नामक आरोपी को पकड़ा। जिससे पूछताछ करने पर आरोपी ने टावर में लगी मशीन चोरी करना स्वीकार किया है। वहीं आरोपी से मशीन भी बरामद कर ली गई है।