अनूपपुर: बिना अनुमति निर्माण पर सख्ती, जर्जर भवनों पर चलेगा बुलडोजर - कलेक्टर
नर्मदा सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य नियमों के तहत हों, बिना अनुमति निर्माण पर सख्त कार्रवाई होगी,अधिकारियों को निर्माण कार्यों की निगरानी, जर्जर भवनों की पहचान व ध्वस्तीकरण, जनगणना 2027, आयुष्मान योजना, टीकाकरण और रबी उपार्जन की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।