कटरा: जजुआर सरकारी अस्पताल के पास NH 527C पर बदमाशों ने दुकान में लगाई आग, ₹50 हजार से ज़्यादा का नुकसान
मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के समीप एनएच 527 सी पर स्थित एक दुकान में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही। वहीं मौके पर पहुंची जजुआर थाने की पुलिस आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो गया।