डाबरी थाना की पुलिस टीम ने 2 शातिर सेंधमारों को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ काला उर्फ नदिया और करण कुमार उर्फ कांच उर्फ नेपाली के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस टीम ने 2 मोबाइल फोन और 1 स्कूटी को बरामद किया है।