जगदलपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने चांदनी चौक में 2% डीए और अन्य लंबित मांगों को लेकर किया जंगी प्रदर्शन
बुधवार शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता और अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया , इसी परिपेक्ष्य में संघ की बस्तर जिला इकाई ने चांदनी चौक में जमकर नारेबाजी करते हुए ,सरकार से मांगो को जल्द ही पूरा करने की अपील की।संगठन का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है।