बेनीपट्टी: कृषि विज्ञान केंद्र चानपुरामें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के 2सरे दिन कृषि, लघुउद्योग व व्यापार विषय पर परिचर्चा का हुआ आयोजन
बेनीपट्टी प्रखंड के बसैठ चानपुरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित अंतराष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन शनिवार को कृषि, लघु उद्योग व व्यापार के बिकास पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें तकनीक पर आधारित खेती करने, उत्पादों का अधिक से अधिक निर्यात करने, बाज़ार उपलब्ध कराने एवं बेहतर कनेक्टिविटी वाले स्थान पर भंडारण करने आदि पर विचार साझा किया गया।