बेनीपट्टी: सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर बेनीपट्टी थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, सामाजिक सौहार्द बनाये रखने पर हुई चर्चा
बेनीपट्टी थाना परिसर में सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर शनिवार को एसडीएम मनीषा व एसडीपीओ नेहा कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें सामाजिक सौहार्द व विधि व्यवस्था कायम रखते हुए पूजनोत्सव संपन्न कराने पर चर्चा परिचर्चा की गई। पूजनोत्सव के दौरान डीजे बजाने पर रोक होने और उपद्रव फैलानेवाले तत्वों की सूचना देने को प्रेरित किया गया।