बेनीपट्टी: बसैठ चानपुरा में कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में कृषि, शिक्षा व स्वास्थ्य महोत्सव का राज्यपाल ने किया शुभारंभ
बेनीपट्टी प्रखंड के बसैठ चानपुरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय कृषि, शिक्षा व स्वास्थ्य महोत्सव सह मेगा एग्री एक्सपो का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने फीता काट व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कई स्टॉल भी लगाये गए थे।