बेनीपट्टी: थाना दिवस के अवसर पर अरेर थाना परिसर में थाना दिवस का किया गया आयोजन
शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के अरेर थाना परिसर में अरेर थाना अध्यक्ष नेहा की उपस्थिति में थाना दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें थाना अध्यक्ष नेहा ने कुल 4 विवादित जमीनी मामलों की सुनवाई किया है। जिसमें 2 मामलों का स्वयं निष्पादन कर दिया है। 2 मामलों को लेकर अरेर थाना परिसर में उपस्थित लोगों को अगली तारीख पर आने को कही है।