भगवानपुर: छात्रा से छेड़छाड़, SC/ST एक्ट और मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
भगवानपुर थाना कांड संख्या 96/26 में फरार चल रहे चंदौर निवासी रामविलास महतो के पुत्र रौशन कुमार को पुलिस ने विभूतिपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में छात्रा के साथ छेड़छाड़ एवं SC/ST एक्ट और मारपीट से संबंधित आरोप दर्ज हैं। मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।