गुमला: शराब के नशे में पुत्र ने पिता पर कुदाल से किया जानलेवा हमला, हुई मौत
Gumla, Gumla | Jul 10, 2026 बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका सियारटोली गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक पुत्र ने अपने ही 70 वर्षीय पिता पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुत्र महेश्वर उरांव शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसके और पिता बुधराम से विवाद हो गया।