सत्तर कटैया: पंचगछिया नवहट्टा पथ में गंडोल पूल के निकट राह चल रहे एक व्यक्ति का तीन बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल छीन ली, जांच शुरू
पंचगछिया नवहट्टा पथ में गंडोल पूल के निकट तीन बदमाशों ने राह चल रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुये मोबाइल छीन ली। पीड़ित नवहट्टा निवासी जीतन कुमार ने इस घटना के बाद बिहरा थाना पुलिस को जानकारी देते हुये समुचित कार्रवाई की मांग की है। बिहरा थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित के शिकायत के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।