गाजियाबाद में टला बड़ा ब्लास्ट! केमिकल के पास लगी भीषण आग! 🔥⚠️
गाजियाबाद के दुहाई इंडस्ट्रियल एरिया में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब त्रिवेणी एसएस फाइबर ग्लास फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर रखे खतरनाक केमिकल के बिल्कुल करीब थी, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था।
लेकिन सलाम है हमारी फायर सर्विस यूनिट को, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेहद कम समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
#Ghaziabad #BreakingNews #FireSafety