सूरजगढ़: पीरी बाजार पुलिस ने ई रिक्शा बैटरी चोरी का किया खुलासा, तीन व्यक्ति गिरफ्तार दो किशोर निरुद्ध
केशोपुर गांव से 21 जून 2026 को ई रिक्शा का लॉक तोड़कर पांच बैटरी,एक चार्जर एवं एक स्टेपनी चोरी कर लिया गया था. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए घटना संलिप्त तीन चोर को गिरफ्तार किया है. चोरी मामले में संलिप्त दो किशोर को निरुद्ध किया गया. जिन्हें सोमवार अपराह्न 1:30 बजे पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया. चोरी की गई तीन बैटरी एवं एक चार्जर बरामद हुआ.