बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीछवाल थाना पुलिस ने 5 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब आठ माह से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में बीछवाल थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की। क