जगदलपुर: इंदिरा वार्ड के उपचुनाव में भाजपा को हराकर कांग्रेस ने बचाया अपना किला, रामकृष्ण तिवारी ने दर्ज की जीत
जगदलपुर शहर के चर्चित इंदिरा वार्ड क्रमांक-16 के उपचुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए भाजपा को 436 वोटों से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ कांग्रेस ने वर्षों से कायम अपना ‘अभेद किला’ सुरक्षित रखा। यह उपचुनाव पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद के निधन के बाद हुआ।