दमोह: हथना में मेले के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, दो गंभीर घायल, डायल 100 ने जिला अस्पताल पहुंचाया
Damoh, Damoh | Jan 14, 2025 दमोह हथना आयोजित मेले मे दो पक्षों के बीच हुए बीबड के बाद हुई लाठी डंडों से मारपीट में 2 गंभीर घायलों को मंगलवार शाम 7 से 8 बजे गंभीर हालात में डायल 100 की मदद से पायलट शरद आठिया, आरक्षक कमल ठाकुर के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में हथना निवासी पप्पू अहिरवार एवं अनिल अहिरवार को सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटे आने पर उपचार शुरू कर दिया है।