हनुमानगढ़: मसरूवाला में खेत जा रहे दो युवकों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव मसरूवाला में मोटरसाइकिल पर खेत जा रहे दो युवकों पर धारदार कुल्हाड़ी और कस्सी से जानलेवा हमले करने का एक मामला सामने आया है। इस हमले में गुरमेल सिंह नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके साथ मौजूद जग्गा सिंह को भी मामूली चोटे आई है। सदर पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।