हैदरगढ़: कोठी सीएचसी कोठी में लाखों के आवास जर्जर, डॉक्टर-फार्मासिस्ट के लिए बने भवन, अधीक्षक ने मरम्मत का आश्वासन दिया
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में स्थित सीएचसी कोठी परिसर में लाखों रुपये की लागत से बने चिकित्सक, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों के आवास जर्जर हो गए हैं। देखरेख के अभाव और कर्मचारियों के न ठहरने के कारण ये भवन अब मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। इन आवासों के एक हिस्से पर स्थानीय एंबुलेंस चालक और ईएमटी ने कब्जा कर लिया है।