सहारनपुर: MLC चुनाव के लिए वोटिंग जारी, जेवी जैन कॉलेज में भाजपा विधायक को देखकर सपा ने जताई आपत्ति
सहारनपुर में मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले में दोनों सीटों पर कुल 28,924 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। जेवी जैन डिग्री कॉलेज में भाजपा विधायक राजीव गुंबर की मौजूदगी पर सपा कार्यकर्ता चौधरी अब्दुल गफूर ने आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक मतदाताओं को प्रभावित कर रहे।