डुमरांव: नुआंव में 5 साल बाद सर्विस रोड का निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी, तत्कालीन मुख्यमंत्री ने दी थी स्वीकृति
Dumraon, Buxar | May 16, 2026 आरा-बक्सर फोरलेन पर स्थित नुआंव गांव के पास आखिरकार सर्विस रोड निर्माण कार्य शनिवार की सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। करीब पांच वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है। यह मांग उस समय जोर पकड़ गई थी जब फोरलेन बनने के बाद भी नुआंव समेत आसपास के आधा दर्जन गांव सर्विस रोड से वंचित थे।