गोरखपुर: गोलघर पुलिस चौकी के पीछे पेट्रोल पंप के पास विशालकाय पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टल गया
गोरखपुर शहर में लगातार दूसरे दिन पेड़ गिरने की घटना सामने आई है।ताजा मामला कैंट थाना क्षेत्र के गोलघर पुलिस चौकी के पीछे स्थित पेट्रोल पंप के पास का है, जहां नगर निगम द्वारा नाले की खुदाई का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर पड़ा और पास में खड़ी बोलेरो गाड़ी उसकी चपेट में आ गई।गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई