मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला ने संतान ना होने से प्रताड़ित होकर फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए आरोप
थाना सिविल लाइन इलाके रामगंगा विहार एमआईटी गेस्ट हाउस निवासी सायरा (26) पत्नी इमरान ने परिवारिक कलह के चलते कमरा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे पर झूल रहे महिला के शव को उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।