महोबा: जगतपुर में शादी समारोह के दौरान युवक पर कुल्हाड़ी और रॉड से किया गया जानलेवा हमला
Mahoba, Mahoba | May 23, 2026 अजनर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक रामस्वरूप पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है। पीड़िता सुनीता ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।