ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के टीकर 1आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी सेविका चयन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया।आम सभा में कुल सात महिलाओं ने सेविका पद के लिए आवेदन जमा किया।उसमें सर्वोतम अंक के आधार पर गांव के सोनाली घोष का सेविका पद के लिए चयन समिति ने चयन किया।बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ एकता वर्मा ने बताया कि टीकर 1 केंद्र पिछड़ी जाति बहुल क्षेत्र है।