हिसार: हिसार में खाद में मिलावट पर सीएम फ्लाइंग का एक्शन, दुकान-फैक्ट्री पर छापा, 67 बैग का रिकॉर्ड गायब, किसान ने बनाया वीडियो
Hisar, Hissar | Jul 6, 2025 हिसार में एनपीके खाद में रबड़ जैसे पदार्थ मिलने की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग ने एक्शन लिया है। टीम ने रविवार को गांव बहबलपुर स्थित एक खाद बीज विक्रेता की दुकान और गांव पातन में स्थित एक खाद निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने रिकॉर्ड की गहनता से जांच की और सैंपल भी लिए।