सिमडेगा: सिमडेगा सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान का तबादला, बोले- स्वास्थ्य क्षेत्र में और करना था काम
सिमडेगा सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान का तबादला साहिबगंज सिविल सर्जन हुआ।इधर तबादला होने के बाद बुधवार को 12:00 पदभार सौपने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए और कुछ करना था हालांकि उनका तबादला हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जिले में जो भी कमी है उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए और आगे भी उनका सहयोग रहेगा।