हमीरपुर: सुमेरपुर में लेवर बजट बिना पंचायतों की जानकारी एवं प्रस्ताव के भेजे जाने पर एपीओ के खिलाफ पारित हुआ प्रस्ताव
ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में नलकूप चालकों की अनुपस्थिति तथा क्षेत्र में नलकूप बंद होने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। सदस्यों के इस प्रस्ताव पर आगामी 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही परिवार रजिस्टरों का नवीनीकरण नहीं होने पर नाराजगी जाह