गुमला: कसीरा गाँव में सड़क हादसा: बाइक सवार किशोर ने पैदल चल रहे वृद्ध को मारी टक्कर, दो घायल
Gumla, Gumla | Mar 4, 2026 गुमला सदर थाना क्षेत्र के कसीरा गांव में बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय नारायण साहू अपने मवेशी को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान 14 वर्षीय किशोर सुखसाम कुमार बाइक चलाते हुए अनियंत्रित होकर मवेशी लेकर जा रहे वृद्ध को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।