कामां: कामां पुलिस ने स्थाई वारंटी और भगोड़े को किया गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्थाई वारंटी और धारा 299 में वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित सलीम निवासी नांगल थाना कैथवाड़ा को कामां कस्बे से गिरफ्तार किया। वहीं वांछित राहुल निवासी लुहेसर थाना कामां को देवी गेट क्षेत्र से दबोचा गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार शाम 6 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।