लोहरदगा: लोहरदगा में नक्सलवाद लगभग समाप्त, कुख्यात रविंद्र गंझू समेत बचे नक्सली जल्द होंगे खत्म: एसपी सादिक अनवर रिजवी
लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने रविवार दोपहर 1:30 बजे नक्सलवाद की स्थिति को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि लोहरदगा जिले में नक्सली गतिविधियां अब लगभग समाप्त हो चुकी हैं और पुलिस व सुरक्षा बलों की निरंतर कार्रवाई से नक्सलियों की कमर तोड़ दी गई है।