लोहरदगा: गीता जयंती पर ललित नारायण स्टेडियम में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की शौर्य सभा में जुटे सनातनी
गीता जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे लोहरदगा के ललित नारायण स्टेडियम में शौर्य सभा का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित शौर्य संचालन कार्यक्रम के स्थान पर यह सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में सनातनी समाज के लोग शामिल हुए।