लोहरदगा: सोरंदा मोड़ के पास नशे में धुत दो युवक सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर, अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोरंदा मोड़ के समीप रविवार की सुबह करीब 9 बज़े दर्दनाक सड़क दुर्घटना में नशे में धुत दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने बिना देर किए दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुँचाया, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बताई गई। प्राप्त जानकारी के अनु