लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 40 लोगों की जांच, डॉक्टर ने बताए ठंड से बचाव के उपाय
लोहरदगा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सामाजिक संगठन सेवा भारती के तत्वावधान में रविवार को 182वां साप्ताहिक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे सेवा भारती के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉक्टर कुमार अग्रवाल, सचिव जयप्रकाश शर्मा एवं सहसचिव संजय चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया।