नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम तीदनी निवासी फुल्ली बाई और उनकी 16 वर्षीय बेटी किरण के साथ आज 21 मई शाम करीब 5:00 बजे मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति अशोक अहिरवार ने जमीन बेचने के विवाद को लेकर दोनों मां-बेटी के साथ मारपीट की। घायल मां-बेटी शिकायत लेकर ओरछा थाना पहुंचीं।