कैराना: कैराना में हाईवे पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर 148 बच्चे, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Kairana, Shamli | Jul 30, 2026 शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी 148 छात्र-छात्राएं रामड़ा रोड पर स्थित जूनियर हाईस्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते हैं। पंजीठ चौराहे पर फ्लाईओवर, फुटओवर ब्रिज या अंडरपास जैसी सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों को तेज रफ्तार वाहनों के बीच जान जोखिम में डालकर हाईवे की सड़क पार करनी पड़ती है।