अररिया: सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा प्रखंड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा
Araria, Araria | Mar 18, 2025 निदेशक सामाजिक सुरक्षा निदेशालय बिहार पटना के निदेश के आलोक में सामाजिक सुरक्षा निदेशालय अन्तर्गत छः सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं तीन मृत्यु अनुदान योजनाएँ संचालित की जा रही है। इन योजनाओं से सभी पात्र लाभुकों को आच्छादित करने एवं लाभार्थियों के शिकायत के निवारण हेतु दिनांक- 19 मार्च से दिनांक- 28 मार्च तक प्रखंड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जायेगा।