अररिया: बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित की जाएगी 'अररिया की आवाज' गायन प्रतियोगिता
Araria, Araria | Mar 18, 2025 बिहार दिवस 2025 के अवसर पर बिहार कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष गायन प्रतियोगिता "अररिया की आवाज" का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली गायकों को मंच प्रदान करना और उनकी कला को पहचान देना है।