अररिया: लापरवाही बरतने के आरोप में फुलकाहा थाना अध्यक्ष निलंबित, डीआईजी के निरीक्षण के बाद हुई कार्रवाई
Araria, Araria | Mar 18, 2025 अररिया के फुलकाहा थाने के एएसआई राजीव रंजन मल्ल की मौत मामले में पुर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक पीके मंडल के निर्देश पर लापरवाही बरतने को लेकर थानाध्यक्ष रौनक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है वही फुलकाहा थाना के पुलिस वाहन चालक अजय कुमार पासवान के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।