अररिया: उप विकास आयुक्त अररिया ने आवास सहायक के वेतन से 20 प्रतिशत कटौती का दिया दंड
Araria, Araria | Mar 18, 2025 प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के कार्यों में अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने, वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने एवं अनुशासनहीनता के आरोप में उप विकास आयुक्त अररिया रोजी कुमारी द्वारा आदेश जारी कर अब्दुस समद, ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत-बेलसरा, प्रखण्ड-रानीगंज के मूल मानदेय में 20 प्रतिशत कटौती का दण्ड एक वर्ष के लिए अधिरोपित किया गया है।