भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा ‘नीर पखेरू अभियान’ अब नर्मदापुरम जिले में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सोलंकी ने विभिन्न स्थानों पर जल पात्र स्कोरे लगाएं। जिससे गर्मी में प्यास से जूझ रहे पक्षियों को राहत मिल सकेगी।