आज़मगढ़: महाराजगंज क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठे के पास मंड़ई में मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, इलाज के दौरान हुई मौत
महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाले झारखंड प्रदेश निवासी मजदूर की इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। शव का रविवार को दिन में पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे ईंटभट्ठा मालिक ने कुछ भी बोलने से इंकार किया। मृतक का नाम 28 वर्षीय आकाश पुत्र गुड्डू था और जिला रांची झारखंड का निवासी था।