देसूरी: सादड़ी में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठी गाय को कुचला, चालक ने 20 मीटर तक घसीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Desuri, Pali | Jun 1, 2025 सादड़ी मे सादड़ी-रणकपुर सड़क मार्ग पर रविवार शाम 9 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठी गाय को कुचल दिया। हादसे में कार चालक गाय को 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना गौसेवक टीम और पुलिस को दी।