देसूरी: सादड़ी में कांग्रेस और स्थानीय लोग अनिश्चितकालीन प्रदर्शन को लेकर करेंगे बैठक, आजाद मैदान को बचाने के लिए कल धरना
Desuri, Pali | May 26, 2025 सादड़ी मे सोमवार शाम 5 बजे बैठक आयोजित हुई जिसमे बताया की आजाद मैदान को संकरी गलियों में बदलने के विरोध में कांग्रेस पार्टी और स्थानीय नागरिक मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। आजाद मैदान कस्बे का एकमात्र खेल मैदान है। पालिका प्रशासन की कार्रवाई से हॉस्पिटल मार्ग संकरा हो जाएगा। इससे मरीजों और एम्बुलेंस के आवागमन में दिक्कतें आएंगी।