देसूरी: देसूरी में रात्रि चौपाल का आयोजन, जवाई जल योजना व विभिन्न समस्याओं पर आए आवेदन, अधिकारियों को तुरंत निस्तारण के निर्देश
Desuri, Pali | May 28, 2025 देसूरी के घाणेराव ग्राम पंचायत मे बुधवार शाम 7.00 बजे अतिरिक्त जिला कलेक्टर बजरंग सिंह चौहान की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे जवाई जल योजना, बिजली-पानी, अतिक्रमण पट्टे, खाद्य सुरक्षा, पेंशन और किसान सम्मान निधि से जुड़े मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए।अतिरिक्त जिला कलेक्टर चौहान ने सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं।