देसूरी: गुड़ा मांगलियान में बाल अभिरुचि शिविर हुआ सम्पन्न, 68 बच्चों ने श्रीकृष्ण धाम के किए दर्शन
Desuri, Pali | May 25, 2025 सादड़ी के गुडा मांगलियांन में रविवार शाम 5 बजे भारत विकास परिषद और सेवा भारती समिति के संयुक्त तत्वावधान में रांकावत रिसोर्ट में चल रहे बाल अभिरुचि शिविर का छठा दिन श्रीकृष्ण धाम की यात्रा के साथ संपन्न हुआ। राजेश देवड़ा और निकिता रावल के नेतृत्व में 68 बच्चों ने गुडा मांगलियान स्थित श्रीकृष्ण धाम में दर्शन किए।