देसूरी: सादड़ी में आजाद मैदान को लेकर कांग्रेस ने नगरपालिका की चारदीवारी योजना के खिलाफ दिया धरना, मैदान के संरक्षण की मांग की
Desuri, Pali | May 27, 2025 सादड़ी में आजाद मैदान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को शाम 4.30 बजे एक बार फिर धरना प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष राकेश मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बारली सादड़ी से नारेबाजी करते हुए नगरपालिका पहुंचे। सात दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम दिया था। समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने फिर से धरना शुरू किया।