देसूरी: देसूरी में आवासीय क्षेत्र के पास लेपर्ड की मूवमेंट, दुर्ग पहाड़ी की ढलानों पर दिखा, वन विभाग ने सतर्क रहने की अपील की
Desuri, Pali | May 31, 2025 देसूरी कस्बे में शनिवार शाम 6 बजे एक लेपर्ड को देखा गया। यह तेंदुआ प्राचीन दुर्ग की पहाड़ी की ढलानों पर घूमता हुआ नजर आया। स्थानीय लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। चिंता की बात यह है कि तेंदुआ आवासीय कॉलोनियों और बस्तियों के नजदीक देखा गया। इस क्षेत्र में काफी संख्या में लोग रहते हैं।