मोतिहारी: SSB और मोतीहारी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 76.6 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
एसएसबी एवं झरोखर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 358/4 के पास भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर गठित सात सदस्यीय संयुक्त टीम ने सीमा पार कर रहे तस्करों को घेरा। अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य तस्कर भागने में सफल रहे,जबकि मौके से एक तस्कर को दबोच लिया गया।तलाशी के दौरान उसके पास से 05 जूट के